फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मोनालिसा ने बड़े भाई को दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर फैंस को बताई मजेदार बात

Mon, 21 Mar 2022 06:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी और अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वही, अब मोनालिसा ने अपने भाई के जन्मदिन के मौके पर काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने दोनों के बचपन की झलक भी दिखाई है। बचपन की तस्वीर में दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि मोनालिसा अपने भाई के साथ बैठी हुई हैं। इस तस्वीर दोनों भाई-बहन के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है। दूसरी तस्वीर मोनालिसा और उनके भाई की बचपन की है। इस तस्वीर में दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। बाकी तस्वीरों में भी मोनालिसा अपने भाई के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में दोनों भाई-बहन के साथ उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने अपने बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे दादा...शांतनु बिस्वास... हम दोनों की जन्म की तारीख एक ही है।' सोशल मीडिया पर मोनालिसा और उनके भाई की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों को अब तक 22 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा और विक्रांत सिंह - फोटो : social media
बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। लेकिन अब वह टीवी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। वह सबसे पहले टीवी सीरियल 'नजर' में दिखाई दी थीं। इस सीरियल में मोनोलिसा ने डायन मोहना का किरदार निभाया था। इन दिनों मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें