मोहम्मद रफी का निकनेम
मोहम्मद रफी का जन्म अल्ला राखी और हाजी अली मोहम्मद के घर हुए। उनके माता-पिता जट मुस्लिम परिवार से थे। आठ भाई-बहनों में मोहम्मद रफी सातवें नंबर की संतान थे। इनके भाई बहने थे- चिराग बीबी, रेशमा बीबी, मोहम्मद शफी, मोहम्मद दीन, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद सिद्दीक। घर पर मोहम्मद रफी को फिक्को कहकर पुकारा जाता। कहा जाता है कि रफी साहब का परिवार रुढ़िवादी था, जहां नाच-गाने पर पाबंदी थी। मगर, रफी के हुनर के आगे परिवार की सोच भी बदल गई।
Mohd Rafi Birth Centenary: किन बड़े सितारों की आवाज बने रफी साहब? कपूर खानदान के इस सितारे के लिए गाए 190 गाने
पत्नी बिलकिस के साथ रफी साहब
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद रफी की पत्नी बिलकिस और बहू यास्मीन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@mohammed_rafi_sahab_
बच्चों को नहीं आने दिया संगीत की दुनिया में
बिलकिस बानो के साथ शादी के बाद मोहम्मद रफी छह बच्चों के माता-पिता बने-तीन बेटियां और तीन बेटे। बच्चों के नाम हैं-परवीन, खालिद, नसरीन, हामिद, यास्मीन और शाहिद। कुल मिलाकर दोनों शादी से मोहम्मद रफी के सात संतानें हुईं। लेकिन, इनमें से किसी ने भी पिता की तरह संगीत में करियर नहीं बनाया। खुद मोहम्मद रफी के कारण ऐसा हुआ। रफी साहब पर लिखी अपनी किताब 'मोहम्मद रफी- माय अब्बा' में उनकी बहू और बहुत बड़ी फैन यास्मीन खालिद रफी ने इसका खुलासा किया है।
इस वजह से रफी साहब ने लिया यह फैसला
किताब के मुताबिक 'रफी साबह खुद कभी नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे भी उनकी तरह गायिकी करें। इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को शुरू से ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाया। वह बड़े आध्यात्मिक इंसान थे। वह कहते थे कि मुझ पर ऊपर वाले का करम है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरे बच्चे वो कर पाएंगे, जो मैंने किया है। वह नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे समाज के उस दबाव को महसूस करें कि एक महान सिंगर के बच्चे भी उनकी तरह ही महान गायक बनें।'