अमिताभ ने साझा की ये पक्तियां
पंकज झा की पुस्तक ‘अज्ञात से ज्ञात की ओर’ की ये पक्तियां अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। ये पक्तियां हैं- ‘बात ये नहीं कि कौन कितने पानी में है, बात तो ये है कि सभी पानी में हैं।’ इन पक्तियों को साझा करने के साथ अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया है कि पंकज झा के साथ काम करने का अवसर मिला और उनकी किताब के कुछ विचार वह साझा कर रहे हैं। बतौर कलाकार अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया कि वह अपने सह कलाकारों की प्रतिभा को कितना सराहते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।
पंकज झा ने किया शुक्रिया
अमिताभ बच्चन द्वारा अपनी कविता यूं सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने पर पंकज काफी खुश हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अमित जी को शुक्रिया है। इंस्टाग्राम पर पंकज झा के जानकार लोगों और फैेंस ने भी उन्हें इस बात की बधाई दी है, साथ ही उनकी पुस्तक और कविता की तारीफ भी की है।
पंचायत सीरीज से हुए मशहूर
पंकज झा ने बॉलीवुड फिल्मों में कई सहायक भूमिका की हैं, जिनमें नेगेटिव रोल भी शामिल रहे। लेकिन पंकज झा मशहूर पंचायत सीरीज में एमएलए चंद्रकिशोर का किरदार निभाकर मशहूर हुए। इस किरदार में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। वह मिर्जापुर सीरीज में भी नजर आए। आगे भी अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहते हैं, बतौर कलाकार चुनौतियां स्वीकार करना चाहते हैं।