फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज होने से पहले पूरी फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कथाकार काशीनाथ सिंह के उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ रिलीज होने पहले ही लीक हो गई है। उसकी सीडी बाजार में आ गई है और गुपचुप तरीके से बेची जा रही है।
विज्ञापन


फिल्म को सैकड़ों लोग देख भी चुके हैं। फिल्म निर्माता विनय तिवारी ने इसकी पड़ताल के लिए कुछ लोगों को बनारस भेजा था। उन्होंने रविवार को एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मिलकर इसकी शिकायत की। एसएसपी से इस मामले की जांच एसपी सिटी सुधाकर यादव को सौंपी है।

कुछ दिनों पूर्व फिल्म का प्रोमो लीक होने के बाद अचानक फिल्म चर्चा में आ गई थी। उसके संवाद की भाषा की तीखी आलोचना शुरू हो गई थी। भगवान को गाली-गलौज करते देख कर लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंपी जांच

फिल्म के निर्देशक डा. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने प्रोमो को अनधिकृत बताते हुए उससे पल्ला झाड़ लिया था। अब रिलीज से पहले ही यह फिल्म की लीक हो गई है। अस्सी और लंका इलाके में इसकी सीडी गुपचुप तरीके से बेची जा रही है।

फिल्म यूनिट से जुड़े रजनीश समेत कई लोगों ने रविवार की शाम को एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मुलाकात कर इस मामले की जांच कराने की मांग की। एसएसपी का कहना है कि काशी में फिल्म लीक होने की शिकायत की गई है। पूरे मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

साहित्यकार डा. गया सिंह ने बताया कि अस्सी इलाके में कुछ लोगों ने फिल्म के कुछ अंश उनको मोबाइल फोन पर दिखाए थे। उन्होंने फिल्म निर्माता के प्रतिनिधियों को भी दिखाया है। डा. काशीनाथ सिंह फिल्म के लीक होने की बात को अफवाह बताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें