फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार से मकान मालकिन हुईं प्रियंका चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में घर लेना किसी के लिए भी आसान काम नहीं है फिर चाहे वो एक आम आदमी हो या फिर प्रियंका चोपड़ा जैसा कोई स्टार। प्रियंका चोपड़ा, जो अभी अंधेरी (वेस्ट) के यारी रोड इलाके में एक अपार्टमेंट में किराए पर रहती हैं, जल्द ही मुंबई के विले पार्ले इलाके में शिफ़्ट होंगी।
विज्ञापन


प्रियंका के करीबी सूत्र के हवाले से मिड डे लिखता है, "वो एक साल से थोड़ी बड़ी जगह देखना चाह रही थीं, जहां वो अपने भाई और मां के साथ रह सकें।

हालांकि मुंबई में उनके पास 3 फ़्लैट हैं लेकिन वो एक बंगले की ख्वाहिशमंद थीं जो अब उन्हें मिल गया है।"प्रियंका के जुहू इलाके से सटे इस बंगले की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन यहां किसी भी बड़ी संपत्ति की कीमत 5 करोड़ से नीचे नहीं है, तो प्रियंका का बंगला ज़ाहिर तौर पर करोड़ों का तो है ही।
विज्ञापन

दीपिका, सोनाक्षी ग़ायब

इस महीने 18 तारीख़ को प्रियंका के कुछ दोस्तों ने उनके लिए 33वें जन्मदिन की सरप्राईज़ पार्टी रखी थी। इसमें इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा नाम ही शामिल थे।

ऑर्गनाईज़र्स की तरफ़ से पार्टी का न्यौता दीपिका पादुकोण और सोनाक्षी सिन्हा को भी गया था, लेकिन ये दोनों ही अभिनेत्रियां इस पार्टी में नहीं आईं।

कारण कोई नाराज़गी या कैट फ़ाईट नहीं, बस इतनी सी बात थी कि दीपिका छुट्टी पर बाहर हैं और सोनाक्षी शूटिंग में व्यस्त।सोनाक्षी ने प्रियंका को ट्वीट कर जवाब भी दिया, "हैप्पी बर्थ डे प्रियंका. उम्मीद करती हूं कि तुम्हारी सरप्राईज़ पार्टी ने तुम्हें चौंकाया होगा. तुम्हारी प्रतिक्रिया देखने में मज़ा आता।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें