फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madalsa Sharma: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू, मां की वजह से नहीं हुआ बुरा अनुभव

Sat, 05 Oct 2024 04:58 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री मदालसा शर्मा ने हाल ही में 'अनुपमा' शो छोड़ दिया है। अब उन्होंने बताया है कि कैसे वे कास्टिंग काउच का शिकार होने वाली थीं। मदालसा ने कहा कि अपनी मां के प्रभाव के कारण वह इन सबसे बच गईं।
विज्ञापन
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- मदालसा शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मदालसा शर्मा ने अपने शो 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया है। इस शो में वह काव्या का किरदार निभा रही थीं। हाल ही में मदालसा शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार होने की बात कही। मदालसा ने कहा कि सिनेमा की दुनिया में कई कलाकारों को दबाव का सामना करना पड़ता है। खासकर तब, जब वो सिनेमा की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन

मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- मदालसा शर्मा
मदालसा होने वाली थी कास्टिंग काउच का शिकार
मदालसा ने अपने साथ हुए इस घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'लोग बहुत ही सामान्य थे। उनको लगता था कि इस बारे बात कर सकते हैं। इसका पहला उदाहरण है कि अगर कोई बड़ा निर्माता या निर्देशक आपके साथ मीटिंग कर रहा है तो पहला सवाल आता है कि शाम को क्या कर रही हो? डिनर पर मिलते हैं।

Bollywood Jodi: अपनी ननदों के करीब हैं बड़े पर्दे की ये अभिनेत्रियां, फैंस को पसंद है 'ननद-भाभी' की हिट जोड़ी

मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- मदालसा शर्मा
बयां की अपनी कहानी
जब मैंने इस करियर में शुरुआत की तो पता लगा कि यह सब कैसे शुरू होता है। मेरी मीटिंग अच्छी रही थी, इसके बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि डिनर पर मिलते हैं और एक दूसरे को जानते हैं'। मुझे मालूम था कि इस तरह की मीटिंग ठीक नहीं रहती हैं, तो अपने अनुभव और अपनी मां की वजह से मैं इसका शिकार होने से बच गई। 

The Kapil Sharma Show: 'एबीसीडी' के लेखक ने द कपिल शर्मा शो को बताया खराब, कहा-अब तक का सबसे गंदा कॉमेडी शो है

विज्ञापन

मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
अपने साथ हुई घटनाओं को लेकर समझीं ये बात
मदालसा ने कहा कि मेरी मां का मेरे जीवन में काफी प्रभाव रहा है। मुझे कौन सी फिल्में करनी है, कौन सी फिल्में नहीं करनी हैं। इन सभी बातों के होने के बाद में मैं चीजों को लेकर काफी सिलेक्ट हो गई थी। मुझे किन लोगों से मिलना है किन लोगों से नहीं, इस बारे में समझ लेती थी। मदालसा ने कहा कि जब आपको पता है कि आपको किस तरह का काम करना है और किन लोगों से मिलना है तो उस रास्ते जाना ही नहीं है तो क्यों करना है ये सब करके।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें