'मिस्टर मम्मी' की कहानी एक ऐसे जोड़े (रितेश और जेनेलिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सोच बच्चों को लेकर बिल्कुल अलग है और दोनों ही प्रेग्नेंट हो जाते हैं। ऐसे में फिल्म में दिखाया गया है कि अगर आदमी प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या होगा। दोनों की फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म में रितेश एक सनकी पीटी शिक्षक अमोल की भूमिका में हैं, जबकि जेनेलिया उनकी पत्नी गुग्लू की भूमिका निभा रही हैं।
Varisu: भूषण कुमार को मिले थलपति विजय की 'वरिसु' के म्यूजिक राइट्स, इस दिन होगी रिलीज फिल्म
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि रितेश देशमुख अपनी परेशानी लेकर डॉक्टर बने महेश मांजरेकर के पास पहुंचते हैं। इसी दौरान एक और महिला भी वहां पहुंचती है और अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं बताती हैं। इस पर रितेश कहते हैं कि उन्हें भी यही सब दिक्कतें हो रही हैं, तो महेश उनसे कहते है कि तुम प्रेग्नेंट हो? इसके बाद धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है और रितेश प्रेग्नेंट हो जाते हैं और साथ में पत्नी जेनेलिया भी। ऐसे में सभी लोग हैरान हैं और इस सबके बीच भरपूर कॉमेडी देखने को मिल रही है।
Akshay Kumar: अक्षय की इन कम बजट फिल्मों की कमाई उड़ा देगी आपके होश, इतने में बन सकती हैं KGF 2 जैसी कई मूवीज