फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan Brother Passes Away: रवि किशन के भाई का निधन, अभिनेता बोले- 'बड़े भाई को बचा नहीं सका'

Wed, 30 Mar 2022 04:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के भाई रमेश शुक्ला का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली। 
विज्ञापन
रवि किशन के बड़े भाई का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के भाई रमेश किशन शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय रमेश किशन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। रवि किशन ने ट्वीट करते हुए अपने भाई रमेश किशन के निधन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने भाई को बचाने की काफी कोशिश की थी।   

विज्ञापन
Trending Videos

रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन ने ट्वीट में अपने भाई रमेश किशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुखद समाचार, आज मेरे बड़े भाई श्री रमेश शुक्ला जी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में दुखद निधन हो गया है। बहुत कोशिश किया लेकिन बड़े भाई को बचा नहीं पाया। पिता जी के बाद बड़े भाई का जाना पीड़ाजनक है। महादेव आपको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। कोटि कोटि नमन। ओम शांति।'
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन के भाई रमेश के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने गोरखपुर के माननीय सांसद रवि किशन के अग्रज भाई रमेश शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ओम शांति।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें