फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी: सीरीज से कितनी अलग है फिल्म? किरदारों में हुआ बदलाव; इन नए कलाकार की भी हुई एंट्री

Fri, 04 Sep 2026 10:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mirzapur The Movie Cast: 'मिर्जापुर द मूवी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सीरीज के मुकाबले फिल्म के कुछ किरदारों में बदलाव देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म और सीरीज के किरदारों में कितना बदलाव हुआ है। 
 
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी कास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जहां फिल्म में कुछ पुराने किरदारों की वापसी हुई है, वहीं कुछ ऐसे किरदार हैं, जो इस फिल्म में नए इंट्रोड्यूस हुए हैं। आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के कुछ खास किरदारों पर। 
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम
इन किरदारों में कोई बदलाव नहीं 
  • कालीन भैया- सीरीज की तरह मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी ही कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं। 
  • गुड्डू भैया- अली फजल एक बार फिर फिल्म के जरिए गुड्डू भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं। 
  • मुन्ना भैया- 'मिर्जापुर द मूवी' में दिव्येंदु की वापसी हो रही है। इन्होंने सीरीज में भी काफी भौकाल मचाया था। इनकी एंट्री को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। 
  • डिंपी, स्वीटी और गोलू- फिल्म में डिपी का किरदार हर्षिता गौर, स्वीटी का किरदार श्रिया पिलगांवकर और गोलू के किरदार में फिर से श्वेता त्रिपाठी नजर आती हैं। 

'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : X
इन किरदारों में हुआ बदलाव
बबलू पंडित- फिल्म में सबसे बड़ा बदलाव बबलू पंडित के किरदार में हुआ है। सीरीज में ये किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था, लेकिन फिल्म में जितेंद्र कुमार इस रोल को निभाते नजर आएंगे। 

मिर्जापुर द मूवी की नई स्टारकास्ट - फोटो : X
इन नए किरदारों की हुई एंट्री
  • बब्बन बबुआ- फिल्म में रवि किशन की एंट्री हुई है, जो बब्बन बबुआ के रोल में नजर आते हैं। 
  • भैरव सिंह कर्णावत- इस नए किरदार में आपको सुशांत सिंह नजर आएंगे। 
  • मुमताज बीबी - सोनल चौहान भी इस फिल्म में मुमताज बीबी के किरदार में नजर आएंगी, जो सीरीज में नहीं थीं। 
  • बिरजू लोहार - बिरजू लोहार के रोल के साथ मोहित मलिक भी इस फिल्म के अहम किरदारों में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

ईशा तलवार - फोटो : इंस्टाग्राम
ये किरदार हैं मिसिंग 
  • ललित - सीरीज में मुन्ना भैया के साथ रहने वाला ललित इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उनका दिसंबर 2021 में निधन हो गया था। 
  • एसपी परशुराम- सीरीज में स्वीटी और गोलू के पापा का किरदार निभाने वाले शहनवाज प्रधान भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 
  • त्यागी परिवार- चूंकि फिल्म पहले सीजन के कुछ हिस्सों पर बनी है, इस वजह से इसमें त्यागी परिवार का कोई सीन नहीं है। 
  • माधुरी यादव- सीरीज में पॉलिटिशियन और मुन्ना भैया की पत्नी का किरदार निभाने वाली ईशा तलवार भी इस फिल्म में नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर बॉक्स ऑफिस: पहले दिन 'मिर्जापुर- द मूवी' को मिला छुट्टी का फायदा, जन्माष्टमी पर कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें