फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलान: बंगाल में शूटिंग करने पर मिलेगी इतने प्रतिशत सब्सिडी, मिथुन चक्रवर्ती ने की घोषणा

Fri, 04 Sep 2026 06:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा एलान किया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य की बीजेपी सरकार ने शुक्रवार को अभिनेता और पार्टी नेता मिथुन चक्रवर्ती को अपना सांस्कृतिक सलाहकार बनाया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अभिनेता ने राज्य में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन


शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा एलान
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए 30 फीसदी सब्सिडी देने का एलान किया। 

इससे एक दिन पहले बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मिथुन ने इस सब्सिडी को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से फिल्म इंडस्ट्री के लिए सब्सिडी देने की खास मांग की थी, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी।

शुक्रवार को अपनी नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'हम कोशिश करेंगे कि हमने जो कुछ खोया है, उसे वापस लाया जाए। हम 30 फीसदी सब्सिडी दे रहे हैं, ताकि पूरे भारत से लोगों को बंगाल लाया जा सके। हम लोगों से कह रहे हैं कि बंगाल आएं और यहां शूटिंग करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
मिथुन को मिली नई जिम्मेदारी
  • इस बीच, शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती को सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की।
  • वह कोलकाता के उत्तरी हिस्से में स्थित न्यू टाउन में ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे।
  • इस फिल्म सेंटर को करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।
  • इसके लिए राज्य के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने पहले ही बजट को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026: राम चरण-उपासना से लेकर हेमा मालिनी तक, सितारों ने ऐसे मनाया जन्माष्टमी का त्योहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें