एक साल तक नहीं मिला काम
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि मिर्जापुर में काम करने के लिए उन्हें दस साल का इंतजार करना पड़ा था। उन्हें लगा था कि बेहतरीन वेब सीरीज मिर्जापुर में काम करने के बाद संघर्ष थोड़ा कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि मिर्जापुर वेब सीरीज में काम करने के बाद भी उन्हें पूरे एक साल तक अगले ऑफर का इंतजार करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें सास बहू और फ्लामिंगों में काम मिला है, जिसमें डिंपल कपाड़िया लीड रोल में है।
सास बहू और फ्लामिंगों के लिए दिया ऑडिशन
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अभी तक हर बड़े और छोटे डायरेक्टर के साथ ऑडिशन दिए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज सास बहू और फ्लामिंगों के लिए भी ऑडिशन दिया था। उन्होंने जब सीरीज के डायरेक्टर होमी अदजानिया से कहा कि उनके पास 500 से भी ज्यादा ऑडिशन की रिकॉर्डिंग हैं, जो उन्होंने बीते कई वर्षों में दिए हैं। ईशा ने होमी को सलाह दी कि आप वे मिर्जापुर के कुछ सीन्स देखकर उन्हें रोल के लिए सिलेक्ट कर लें। हालांकि इसके बाद भी होमी नहीं माने और एक्ट्रेस ने इसके लिए भी ऑडिशन दिया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आपको इंडस्ट्री में सब्र रखने की जरूरत है, देर सवेर ही सही अच्छे रोल्स हाथ लगेंगे।
Priyanka-Nick: चलते-चलते बिगड़ा प्रियंका चोपड़ा का बैलेंस, पति निक जोनस ने यूं थामा हाथ