दुनिया में लाखों फनकार आए और चले गए लेकिन किशोर कुमार सा न कोई हुआ और न ही कोई होगा। उनकी गायकी में एक अलग ही दीवानगी थी जिसे लोग बहुत पसंद करते थे। अपनी जबरदस्त गायिकी और अनोखी कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई। किशोर कुमार अपनी सिंगिंग को लेकर तो बॉलीवुड में मशहूर तो थे ही, लेकिन इसके साथ ही वह अपने चंचल स्वभाव से भी हर किसी का मन मोह लेते थे। बीते दिन शुक्रवार (4 अगस्त) को किशोर कुमार का जन्म दिवस था। इस खास मौके पर उनको सभी ने याद किया। किशोर कुमार की जन्मस्थली मध्यप्रदेश खंडवा में है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार वहां एक राष्ट्रीय स्मारक बना सकती है।
बन सकता है राष्ट्रीय स्मारक
दरअसल 4 अगस्त को किशोर कुमार की 94वीं जयंती थी। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने खंडवा में उनके पुश्तैनी मकान को लेकर कहा, 'क्योंकि वह किशोर दा के परिजन की संपत्ति है, उस पर हमारा अधिकार नहीं है, लेकिन यदि वह दो कदम आगे बढ़कर मकान सरकार को दे देते हैं तो मध्य प्रदेश की हमारी सरकार इस मकान को किशोर राष्ट्रीय स्मारक संगीत का मंदिर बनाने में पूरा सहयोग प्रदान करेगी।'
इसे भी पढ़ें- Coat Movie Review: विवान आखिर बन ही गए अदाकारी के ‘शाह’, नसीर के बेटे की ये फिल्म भीतर तक झकझोर देगी
ऐसा सपनों का आशियाना चाहते थे किशोर दा
बता दें कि किशोर कुमार बड़े ही हरफनमौला थे। वैसे तो उनको लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी। लेकिन किशोर कुमार हमेशा अपने सपनों का आशियाना अनोखा बनाना चाहते थे। हालांकि किशोर कुमार का सपनों का आशियाना दूसरों से काफी अलग था। रिपोर्ट्स की मानें तो किशोर कुमार ने एक बार अपने घर में आर्किटेक्चर को बुलाया और उन्हें कहा कि वह ऐसा घर चाहते हैं, जहां बस हर कमरे में पानी हो यहां तक कि उनका बेडरूम भी। इतना ही नहीं सिंगर की तो ये भी ख्वाहिश थी कि उनके बेडरूम में एक नांव हो जिसमें वह बैठकर डायनिंग हॉल तक जा सके, हालांकि उनका यह सपना साकार नहीं हो सका।