'ब्रेकिंग बैड' फेम एक्टर मार्क मार्गोलिस का निधन हो गया है। मार्क ने 83 की उम्र में न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वेटरन एक्टर के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की है। बेटे ने बताया कि मार्क लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे, और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। मार्क के निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। फैंस समेत सितारे भी मार्क को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
ब्रायन क्रैंस्टन ने दी मार्क मार्गोलिस को श्रद्धांजलि
मार्क के निधन से ब्रायन क्रैंस्टन सतके में हैं। 'ब्रेकिंग बैड' स्टार ने एक्टर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट कर लिखा है, 'आज एक दोस्त के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है।' ब्रायन ने आगे लिखा, 'मार्क मार्गोलिस बहुत ही शानदार इंसान थे। सेट पर काफी मस्ती-मजाक किया करते थे। मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा।'