मिलिंद का पोस्ट
मिलिंद ने अपने 60वें जन्मदिन के एक दिन बाद कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इस तस्वीरों में वे एक शानदार केक के साथ पूल ब्रंच का आनंद लेते दिखे। उन्होंने कैप्शन लिखा, '60...' दूसरी तस्वीरों और वीडियो में मिलिंद अपनी पत्नी के साथ समुद्र में स्कूबा डाइविंग करते नजर आए। वे समुद्री कछुओं और अन्य समुद्री जीवों के बीच 'हैप्पी बर्थडे' का प्लेकार्ड पकड़े दिखे। अंकिता ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 100 डीप-सी डाइव पूरे किए हैं। उन्होंने लिखा कि समुद्र उन्हें हर बार कुछ नया सिखाता है और उन्हें विनम्र बनाता है।
अंकिता का पोस्ट
अंकिता ने 4 नवंबर को मिलिंद के जन्मदिन पर एक खूबसूरत नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई उस इंसान को, जिसकी दयालुता हर जगह शांति और बदलाव लाती है। जिसका प्यार नरम नहीं, बल्कि मजबूत और गहरा है, जो रक्षा करता है, प्रेरणा देता है और कभी साथ नहीं छोड़ता। कई साल से तुमने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की जिंदगी बेहतर बनाई है। तुम्हारी हर जगह छाप होती है और तुम हर इंसान को पहले से बेहतर बनाकर छोड़ते हो।'
मिलिंद और अंकिता
मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल 2018 को अंकिता कुंवर से शादी की थी। वह उनसे 26 साल छोटी हैं। दोनों ने 5 साल तक डेटिंग के बाद शादी की थी। मिलिंद सोमन ने अपना करियर 1988 में एक मॉडल के रूप में शुरू किया था, जिसके बाद वो 1995 में अलीशा चिनॉय के 'मेड इन इंडिया' म्यूजिक वीडियो से मशहूर हुए। मिलिंद ने टीवी शो 'कैप्टन व्योम' में काम किया और बाद में बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें: अथिया शेट्टी ने जन्मदिन पर फैंस का किया शुक्रिया अदा, शेयर की बचपन की तस्वीर; पति राहुल के साथ दिखीं बेहद खुश