फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गई हर्षवर्धन की किस्मत, 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद मिली इस सुपरहिट फ्रैंचाइजी में एंट्री

Wed, 05 Nov 2025 05:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harshvardhan Rane In Force Franchise: फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की सफलता के बाद हर्षवर्धन राणो को जॉन अब्राहम ने अपनी 'फोर्स' फ्रैंचाइजी में शामिल कर लिया है। जानिए कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग,,,
 
विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता हर्षवर्धन राणे, जिनकी हालिया फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, अब 'फोर्स' फ्रैंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म में एंट्री के बाद हर्षवर्धन ने जॉन अब्राहम के लिए एक खास बात लिखी है।
विज्ञापन
Trending Videos

हर्षवर्धन का पोस्ट
हर्षवर्धन ने आज इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि जॉन अब्राहम ने उन्हें 'फोर्स' फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने के लिए चुना है। हर्षवर्धन ने जॉन अब्राहम और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 में शुरू होगी।

 

मिलाप जावेरी के लिए किया था हालिया पोस्ट
इससे पहले, हर्षवर्धन ने निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने 'दीवानियत बाय मिलाप जावेरी' नाम की डायरी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि अगर मिलाप उन्हें नई स्क्रिप्ट ऑफर करते हैं, तो वे बिना सोचे साइन कर लेंगे।
विज्ञापन

फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के बारे में
'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म देसी मूवीज फैक्टरी के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। यह एक राजनेता विक्रमादित्य और अभिनेत्री अदा के रिश्ते की कहानी है। फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा भी हैं। इसके बाद, हर्षवर्धन ओमंग कुमार की फिल्म 'सिला' में नजर आएंगे, जिसमें सादिया खतीब और खलनायक के रूप में करणवीर मेहरा भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें