फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milind Safai: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए मिलिंद सफई, 53 साल की उम्र में मराठी अभिनेता ने ली अंतिम सांस

Fri, 25 Aug 2023 06:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मिलिंद सफई आज सुबह करीब 10:45 बजे कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद जिंदगी की जंग हार गए। अभिनेता जयवंत वाडकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मिलिंद सफई के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
मिलिंद सफई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी सिनेमा इंडस्ट्री से दुखभरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज मराठी अभिनेता मिलिंद सफई का आज यानी 25 अगस्त को निधन हो गया है। अभिनेता पिछले काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मिलिंद सफई 53 वर्ष के थे। मिलिंद सफई 'प्रेमाची गोश्त', 'लकडाउन' और 'पोश्टर बॉयज' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। अभिनेता को सबसे ज्यादा मराठी टेलीविजन सीरियल 'आई कुठे काय करते' में काम करने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

कैंसर से जंग हार गए मिलिंद
मिलिंद सफई आज सुबह करीब 10:45 बजे कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद जिंदगी की जंग हार गए। अभिनेता जयवंत वाडकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मिलिंद सफई के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता के निधन की खबर साझा करने के तुरंत बाद फैंस भी अपने पसंदीदा अभिनेता के निधन पर शोक जता रहे हैं। मिलिंद सफई के निधन से पूरी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में गम की लहर है।
Gadar 2: लोकसभा और नए संसद भवन में तीन दिन के लिए प्रदर्शित की जाएगी 'गदर 2', सनी देओल के नाम हुई नई उपलब्धि
विज्ञापन


टीवी से लेकर फिल्मों तक किया काम
सोशल मीडिया फैंस मिलिंद सफई को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इतना ही नहीं वे सभी उनके परिवार को सांत्वना भी दे रहे हैं। मिलिंद सफई के अंतिम संस्कार के बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। मिलिंद सफई को मराठी टेलीविजन धारावाहिक 'आई कुठे काय करते' में काम करने के लिए जाना जाता है। वह 'मेकअप', 'थैंक यू विट्ठला', 'पोश्टर बॉयज', 'चाडी लागे चाम चाम', 'प्रेमाची गोश्त' और 'टारगेट', 'बी पॉजिटिव' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

Raghav Juyal: एक बार फिर गुनीत मोंगा के साथ हाथ मिलाएंगे राघव जुयाल, एक्शन थ्रिलर 'किल' में नजर आएंगे अभिनेता

दो दिन में मराठी फिल्म इंडस्ट्री को दो झटके
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलिंद को कैंसर था और उनका इलाज चल रहा था। मराठी सिनेमा के कई सेलेब्स मिलिंद सफाई को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 24 अगस्त को प्रसिद्ध अनुभवी मराठी अभिनेत्री सीमा देव ने मुंबई में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से अल्जाइमर से जूझ रही थीं और शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। ऐसे में मराठी फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दो झटके लगे हैं।
Gaurav Chopra: 'प्रतियोगियों पर काला जादू करते थे स्वामी ओम', बिग बॉस को लेकर गौरव चोपड़ा का बड़ा दावा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें