फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TKSS: ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर बोनी कपूर ने खोले जाह्नवी के राज, सुन चिल्ला पड़ी अभिनेत्री

Sat, 05 Nov 2022 12:15 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में मेकर्स ने 'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने अंधविश्वास के बारे में बात करते हुए नजर आईं। अभिनेत्री ने कहा, "मैं काफी अंधविश्वासी हूं।
विज्ञापन
जाह्नवी, बोनी कपूर, कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिली' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बता दें कि फिल्म 'मिली' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए अभिनेत्री अपने पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचीं।इस दौरान अभिनेत्री ने अपने बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वह बहुत अंधविश्वासी हैं। इतना ही नहीं बोनी कपूर ने भी जान्हवी से जुड़े कई राज बताएं, जिसे सुनने के बाद जान्हवी चिल्ला पड़ीं।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने 'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने अंधविश्वास के बारे में बात करते हुए नजर आईं। अभिनेत्री ने कहा, "मैं काफी अंधविश्वासी हूं। अब भी मंच में प्रवेश करते समय मैं पहले अपने दाहिना पैर रखती हूं। इसके अलावा, मां और पिताजी के जन्मदिन, नए साल और अन्य विशेष अवसरों पर, तिरुपति की यात्रा करती हूं, और गुरुवार को सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाती हूं।"


यह भी पढ़ें: Urfi Javed: सिर्फ दो फूल की मदद से उर्फी जावेद ने ढका अपना शरीर, देख भड़के लोग बोले- शर्म करो

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इतना ही नहीं, बोनी ने भी जान्हवी कपूर से जुड़े कई राज खोले। निर्माता ने कहा, "मैं सुबह जब भी इसके कमरे में जाता हूं, मुझे हमेशा कपड़े इधर-उधर फीके हुए मिलते हैं, टूथपेस्ट का ढक्कन खुला मिलता है। हर रोज मैं जाकर बंद करता हूं।" यह सब सुनकर जान्हवी चिल्ला पड़ी, ''पापा!'' और कपिल हंसने लगे।


यह भी पढ़ें: Bollywood EX-Couples: सरेआम अपने एक्स की धज्जियां उड़ा चुके हैं ये सितारे, मीडिया के सामने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें