पंजाबी शाही अंदाज में बिखेरा जलवा
दिलजीत ने मेट गाला के ब्लू कारपेट पर मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरंग के डिजाइन किए हुए ऑफ-व्हाइट शाही आउटफिट में कदम रखा। उनका यह लुक काफी भव्य था। उन्होंने कुर्ता और तहमत पहना था, जिस पर पंजाबी कढ़ाई और फूलों के डिजाइन उकेरे गए थे। कमर पर गोल्डन कढ़ाई वाली पट्टी और कीमती पत्थरों जैसे पन्ना, मोती और माणिक से सजी ज्वेलरी ने उनके लुक को राजसी ठाठ दे रहे थे। दिलजीत ने एक तलवार भी थामी थी, जो सिख शौर्य और सम्मान का प्रतीक थी।
Met Gala: मेट गाला में कियारा आडवाणी के लुक को देख फैंस को याद आईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, बोले- शर्म करो…
शकीरा के साथ दिलजीत की मस्ती
दिलजीत का लुक जितना चर्चा में रहा, उतनी ही उनकी शकीरा और निकोल शेरजिंगर के साथ मुलाकात ने भी सुर्खियां बटोरीं। ब्लू कारपेट से पहले दिलजीत ने शकीरा, निकोल और अन्य सितारों के साथ एक प्री-इवेंट फोटोशूट में हिस्सा लिया। दिलजीत की टीम ने इससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें शकीरा एक लग्जरी कार में दिलजीत और निकोल के साथ सेल्फी लेती नजर आईं। शकीरा ने दिलजीत को “दिलजीत! दिलजीत!” कहकर पुकारा और भारतीय फैंस के लिए 'हाय टू इंडिया' का संदेश दिया। जवाब में दिलजीत ने नमस्ते का इशारा किया, जिसे देख फैंस का उत्साह दोगुना हो गया।
एना विंटोर की खास मेहमाननवाजी
मेट गाला 2025 में दिलजीत का जलवा केवल यहीं तक सीमित नहीं रहा। उन्हें वोग की एडिटर-इन-चीफ एना विंटोर की खास डिनर पार्टी में भी आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने शकीरा, निकोल शेरजिंगर और गेल किंग जैसे सितारों के साथ शिरकत की। यह एक विशेष सम्मान था, क्योंकि इस डिनर में केवल चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया जाता है।