फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: शकीरा के साथ नजर आए दिलजीत दोसांझ, वायरल हो रहा वीडियो

Tue, 06 May 2025 02:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh with Shakira in Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ हाल ही में 'मेट गाला' में नजर आए। फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शकीरा के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ, शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला 2025 में पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी धमाकेदार एंट्री से सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने न केवल अपने पारंपरिक पंजाबी लुक से सिख संस्कृति को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया, बल्कि मशहूर सिंगर शकीरा के साथ अपनी मुलाकात से भी सुर्खियां बटोरीं। उनके इस शाही लुक को फैंस ने खूब सराहा और सोशल मीडिया पर तारीफों का तांता लग गया।

विज्ञापन

SRK look in Met Gala: चांद-सितारों से सजा SRK का नेकलेस और बंगाल टाइगर वाली छड़ी, ऐसे तैयार हुआ शाहरुख का लुक

पंजाबी शाही अंदाज में बिखेरा जलवा
दिलजीत ने मेट गाला के ब्लू कारपेट पर मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरंग के डिजाइन किए हुए ऑफ-व्हाइट शाही आउटफिट में कदम रखा। उनका यह लुक काफी भव्य था। उन्होंने कुर्ता और तहमत  पहना था, जिस पर पंजाबी कढ़ाई और फूलों के डिजाइन उकेरे गए थे। कमर पर गोल्डन कढ़ाई वाली पट्टी और कीमती पत्थरों जैसे पन्ना, मोती और माणिक से सजी ज्वेलरी ने उनके लुक को राजसी ठाठ दे रहे थे। दिलजीत ने एक तलवार भी थामी थी, जो सिख शौर्य और सम्मान का प्रतीक थी। 
Met Gala: मेट गाला में कियारा आडवाणी के लुक को देख फैंस को याद आईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, बोले- शर्म करो…

शकीरा के साथ दिलजीत की मस्ती
दिलजीत का लुक जितना चर्चा में रहा, उतनी ही उनकी शकीरा और निकोल शेरजिंगर के साथ मुलाकात ने भी सुर्खियां बटोरीं। ब्लू कारपेट से पहले दिलजीत ने शकीरा, निकोल और अन्य सितारों के साथ एक प्री-इवेंट फोटोशूट में हिस्सा लिया। दिलजीत की टीम ने इससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें शकीरा एक लग्जरी कार में दिलजीत और निकोल के साथ सेल्फी लेती नजर आईं। शकीरा ने दिलजीत को “दिलजीत! दिलजीत!” कहकर पुकारा और भारतीय फैंस के लिए 'हाय टू इंडिया' का संदेश दिया। जवाब में दिलजीत ने नमस्ते का इशारा किया, जिसे देख फैंस का उत्साह दोगुना हो गया।

विज्ञापन

एना विंटोर की खास मेहमाननवाजी
मेट गाला 2025 में दिलजीत का जलवा केवल यहीं तक सीमित नहीं रहा। उन्हें वोग की एडिटर-इन-चीफ एना विंटोर की खास डिनर पार्टी में भी आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने शकीरा, निकोल शेरजिंगर और गेल किंग जैसे सितारों के साथ शिरकत की। यह एक विशेष सम्मान था, क्योंकि इस डिनर में केवल चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें