बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैटरीना के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। कैटरीना ने फिल्मी भूमिकाओं के प्रति अपने नजरिए के बारे में खुलकर बात की। कैटरीना अपने बहुमुखी अभिनय और फिल्मों में अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं अदा करने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अब नेगेटिव रोल करने की इच्छा जाहिर की है।