बॉलीवुड के तीनों खानों के बीच एक अघोषित युद्घ चलता है। इस अघोषित युद्घ
में एक बार फिर सलमान खान ने मारी है। इस बार का यह युद्घ टीवी चैनलों पर
अपनी फिल्म रिलीज से पहले उनके अधिकार बेचने का है।
आमिर खान की फिल्म 'पीके' के टीवी राइट रिलीज होने से पहले 115 करोड़ में बिके। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म 2014 में रिलीज होगी।
इसी तरह शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के टीवी अधिकार 105 करोड़ में बिक गए। यह फिल्म इसी साल ईद के दिन रिलीज हो रही है।
इन दोनों फिल्मों के टीवी अधिकार बिकने के बाद सभी की निगाहें सलमान खान की फिल्म 'मेंटल' पर लगी थीं।
अब यह खबर है कि सलमान खान की इस फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो अधिकार आमिर और शाहरुख की फिल्मों से ज्यादा कीमत में खरीदे गए हैं।
सलमान खान की फिल्म 'मेंटल' के ट्रेलर दिखाने के अधिकार 150 करोड़ में खरीदे गए हैं। फिल्म रिलीज से पहले इतना बड़ा करार होने का यह पहला मामला है।
सलमान खान की यह फिल्म 2014 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म का नाम बदला जा सकता है।