मेगास्टार चिरंजीवी हाल ही में एक नए लुक में नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि ये अवतार उनकी फिल्म 'उयालवाडा नरसिम्हा रेड्डी' में देखने को मिलेगा। ये एक तेलुगु फिल्म है जो कुरनूल के स्वतंत्रता सेनानी की कहानी पर आधारित है।
चिरंजीवी हाल ही में तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर दसारी नारायण राव के एक विशेष स्मारक बैठक में शरीक हुए थे। बता दें कि दसारी नारायण का इस महीने निधन हो गया था।
यहां चिरंजीवी घुमावदार मूंछों में नजर आए। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही है।
सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन और राम चरन के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते शुरू होने की संभावना है। इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन को लेने की बात की जा रही है।
#Boss New Look Attt Kumming For #UyyalawadaNarasimhaReddy #Chiru151 pic.twitter.com/nCaZWS3tWd— Konidela Chiranjeevi (@ChiruFanClub) June 10, 2017