फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा मिथुन ने थालापति विजय पर लगाए आरोप, पीएम मोदी सहित स्मृति ईरानी से भी मांगी मदद

Fri, 31 Jul 2020 10:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मीरा मिथुन ने थालापति विजय पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप।
  • सोशल मीडिया पर पीएम को टैग कर मांगा इंसाफ।
विज्ञापन
मीरा मिथुन ने थालापति विजय पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस तमिल की पूर्व कंटेस्टेंट व अभिनेत्री मीरा मिथुन (Bigg Boss Tamil contestant Meera Mitun) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर मीरा चर्चा में हैं और इस बार उनके निशाने पर आए थालापति विजय (Thalapathy Vijay)। मीरा ने ट्विटर पर विजय को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें वो अभिनेता पर आरोप लगा रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल मीरा ने विजय के एक फैन पेज के हेड इम्मेनुएल (Immanuel) के लिए कहा कि मुझे सोशल मीडिया पर प्रताड़ित करने के लिए अभिनेता इनको पैसा देते हैं। अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी,  ट्विटर इंडिया, स्मृति ईरानी सहित विजय को भी टैग करते हुए मीरा ने आगे लिखा कि विजय द्वारा मुझ पर पूरी प्लानिंग के साथ सोशल मीडिया पर हमला करवाया जाता है और मुझे आत्महत्या करने तक के लिए उकसाया जाता है।'
 

वैसे याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मीरा मिथुन ने किसी सेलिब्रिटी पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। विजय थालापति से पहले मीरा तृषा कृष्णन, सुपरस्टार रजनीकांत, ऐश्वर्या राजेश सहित कई और सितारों पर भी निशाना साध चुकी हैं। वैसे बात विजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की करें तो अभिनेता जल्दी ही लोकेश कनंगराज निर्देशित फिल्म मास्टर में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए लता मंगेशकर और धर्मेंद्र, लिखी ये बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें