मुंबई में एक युवक बॉलीवुड अभिनेता की बेटी को उसकी प्राइवेट तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। जिसे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक अभिनेता की बेटी को पैसे ना देने पर तस्वीरें सार्वजनिक कर देने की धमकी दे रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान मुंबई के मलाड निवासी कुमैल हनीफ पठानी के रूप में हुई है। युवक को अपराध शाखा इकाई 11 द्वारा गिरफ्तार किया गया था और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी करार दिया गया है। जिसमें महिला को अपमानित करना और जबरन वसूली करना शामिल हे। आरोपी पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।
मामले में गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी की बहन भी उसी कॉलेज में पढ़ती थी जहां पीड़िता पढ़ती है। दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज प्राप्त हुए। जिसमें आरोपी ने उसे बताया कि वह उसे कॉलेज के दिनों से जानता है और उसके पास उसकी कुछ निजी तस्वीरें हैं।
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी का कहना है कि, 'आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता को मैसेज भेजे और उन्हें तुरंत ही डिलीट कर दिया। जिससे आरोपी के खिलाफ कोई सबूत ना मिल सके। कुमैल ने अभिनेता की बेटी को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी थी। उसने फिर लड़की को फोन किया और पैसों की मांग की।'
पढ़ें: टीवी की ये आठ दादियां हैं काफी मशहूर, एक्टिंग में दी अच्छे-अच्छों को मात