गाना मलोडियस है। हालांकि, गाने में केवल ओरिजनल गाने का मुखड़ा ही है, बाकी के बोल अलग हैं। बावजूद इसके जैकी भगनानी की फिल्म का ये गाना सुनने में अच्छा लग रहा है। गाने में जैकी और कृतिका कामरा एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। गाने मेंदोनों के बीच क्यूट लव केमिस्ट्री नजर आ रही हैं।
'मित्रों' का निर्देशन नितिन कक्कर कर रहे हैं। नितिन कक्कर इससे पहले ‘फिल्मिस्तान’ जैसी फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं। बता दें ‘मित्रों’ का हाल ही में पोस्टर भी रिलीज किया गया था। फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी।