मीना कुमारी की बायोपिक पर ताजदार का बयान
बीते दिन रिपोर्ट आई कि ताजदार अमरोही उनकी सहमति के बिना सौतली मां की बायोपिक बनाए जाने से नाराज हैं। साथ ही वह मेकर्स के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं। हालांकि, इस पर दिया गया ताजदार का बयान बिल्कुल अलग है। ताजदार ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इस मुद्दे पर बात करने के लिए पिछले दो दिनों से दुनिया भर से बैक-टू-बैक कॉल आने से परेशान हैं।
मनीष मल्होत्रा को बताया करीबी दोस्त
ताजदार अमरोही ने आगे खुलासा किया कि उनके वकील ने उन्हें बताया कि बड़े प्रोडक्शन हाउस भी खबरों में रहना पसंद करते हैं, इसलिए भविष्य में अगर वे इस परियोजना को बंद करने का निर्णय लेते हैं, तो उन्हें प्रचार का भूखा माना जाएगा। ताजदार ने कहा कि वह व्यर्थ में दुश्मन नहीं बनाना चाहते और यह भी कहा कि वह प्रचार नहीं चाहते। उन्होंने यह भी बताया कि मनीष उनके बहुत करीबी दोस्त हैं, उन्होंने उनकी छवि खराब करने के लिए उनके साथ कुछ भी गलत नहीं किया है। ताजदार ने जोड़ा, 'गलतफहमी हो सकती है, और फिल्म अभी तक शुरू भी नहीं हुई है। वह मेरे और मेरे परिवार के दोस्त हैं।'
Ramya: फिल्म मेकर्स के खिलाफ राम्या ने की कानूनी कार्रवाई, बिना सहमति के तस्वीरें इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
कृति सेनन से मांगी माफी
ताजदार ने अपने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि कृति सेनन एक अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें मीना कुमारी की भूमिका से बचना चाहिए। इसी बयान पर सफाई देते हुए ताजदार ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि जब भी वे कृति से मिलेंगे उनसे माफी मांगेंगे अगर उन्हें उनकी शब्दों से ठेस पहुंची होगी तो।