फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमान के बाद अब मीका की पाक जाने की ख्वाहिश

Sat, 02 Nov 2013 03:00 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
एआर रहमान के बाद अब मीका सिंह ने भी पाकिस्तान में कार्यक्रम पेश करने की ख्वाहिश जताई है।
विज्ञापन


मीका सिंह अब जल्द ही शांति वाहक बनने जा रहे हैं। अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाला ये सिंगर अब शांति का संदेश दुनिया में फैलाएगा।

सुनने में आया है कि प्लेबैक सिंगर मीका सिंह जल्द ही वर्ल्ड टूर करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ल्ड टूर की शुरूआत वे पाकिस्तान से ही करेंगे।
विज्ञापन


भले ही पाक के साथ भारत के तनातनी के रिश्ते चल रहे हों, लेकिन मीका सिंह के इस पड़ोसी देश में बहुत ज्यादा फैन हैं। उनके गाए तमाम फिल्मी गाने तो पाकिस्तान में पॉपुलर हैं ही, बीसियों पंजाबी नंबर भी लोगों की जुबान पर हैं।
विज्ञापन


मीक का कहना है कि पड़ोसी देश में छा जाने की उनकी पूरी तैयारी है। वे अपने चाहनेवालों से दिल खोल कर मिलेंगे और शांति का संदेश देंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें