फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराध्या ने दिया मां को बर्थडे तोहफा

Sat, 02 Nov 2013 02:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ऐश्वर्या राय का जन्मदिन था। उनकी नन्हीं बेटी अराध्या ने भी मां को एक खास तोहफा दिया है।  
विज्ञापन


इस खास तोहफे के बारे में ऐश्वर्या ने खुद बताया। ऐश ने बताया कि अराध्या ने मेरे लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ सॉन्ग गाया।

ऐश्वर्या ने कहा कि ‘‘आराध्या देर से सोती है, इसलिए मेरे लिए उसने आधी रात में हैप्पी बर्थडे गाया। यह बहुत खास अनुभव है। ऐश ने कहा कि अराध्या ने कुछ ऐसा ही अपने पापा के बर्थडे में भी किया था।

जब ऐश से यह पूंछा गया कि क्या पति अभिषेक से उन्हें कोई विशेष उपहार मिला? तो उन्होंने यह सवाल अभिषेक बच्चन पर टाल दिया।

40 साल की हो गईं ऐश्वर्या, शादी के बाद से फिल्मों से दूर हो गईं। हालांकि अब उनकी वापसी की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैँ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें