फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matthew Perry: मैथ्यू पेरी के ड्रग डीलर का पर्दाफाश? एरिक फ्लेमिंग को लेकर रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला दावा

Wed, 28 Aug 2024 12:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फ्रेंड्स' अभिनेता मैथ्यू पेरी ने पिछले साल अक्तूबर के महीने में दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, अब उनके कथित ड्रग डीलर एरिक फ्लेमिंग को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया गया है।
विज्ञापन
मैथ्यू पेरी-एरिक फ्लेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'फ्रेंड्स' अभिनेता मैथ्यू पेरी ने पिछले साल अक्तूबर के महीने में दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के वक्त वह महज 54 साल के थे। इस दुखद खबर से सोशल मीडिया समेत इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। मैथ्यू पेरी की मौत का कारण केटामाइन का अत्यधिक इस्तेमाल बताया गया था। हालांकि, दिन-ब-दिन अभिनेता के निधन का मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। बीते दिन खबरें आई थीं कि कानून प्रवर्तन मानता है कि उनके असामयिक निधन के लिए कई लोग जिम्मेदार हैं। वहीं, अब अभिनेता के स्ट्रीट डीलर एरिक फ्लेमिंग को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

दो आरोपों में दोषी हैं एरिक फ्लेमिंग?

मैथ्यू पेरी के के स्ट्रीट डीलर यानी पूर्व फिल्म निर्देशक एरिक फ्लेमिंग को अभिनेता की मौत की जांच में दो आरोपों में दोषी ठहराया गया है। न्याय विभाग के अनुसार, फ्लेमिंग ने अक्तूबर 2023 में अभिनेता की मौत से पहले के दिनों में उनके लिव-इन निजी सहायक, केनेथ इवामासा को कई केटामाइन शीशियों की आपूर्ति की थी।

ड्रग डीलर को लेकर चौंकाने वाला दावा 

हॉलीवुड रिपोर्टर की एक विशेष रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि फ्लेमिंग ने बेल-एयर में एक पॉश उपचार सुविधा 'रेड डोर' के प्रबंधक और कार्यक्रम निदेशक के रूप में काम किया था। उसी दौरान जनवरी 2021 में 36 वर्षीय मरीज विलियम कूनी की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। कॉनी के निधन के समय फ्लेमिंग क्लिनिक में कार्यरत थे। हालांकि, 'रेड डोर' के वकील माइकल जे. प्लोंस्कर ने हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि उनके निधन के दिन वह क्लिनिक में नहीं थे। प्लोंस्कर ने संघीय स्वास्थ्य गोपनीयता नियमों का हवाला देते हुए, कोनी के निधन पर आगे बोलने से इनकार कर दिया।

Swapna Joshi: निर्देशक के फ्लैट में घुसा चोर, पालतू बिल्ली की वजह से ऐसे रुकी चोरी, CCTV वीडियो वायरल

मामले में आए अलग-अलग बयान

हालांकि, प्लोंस्कर ने साफ किया कि केंद्र कस्टमर देखभाल के उच्चतम स्तर पर चलता है। वहीं, 'रेड डोर' और उसके संस्थापक ग्राहक में से किसी के निधन की कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। उनके बयान के विपरीत, स्टाफ सदस्यों और पूर्व रोगियों ने 'रेड डोर' की लापरवाही के लिए हॉलीवुड रिपोर्टर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि कोनी उन दवाओं की आपूर्ति प्राप्त करने में सक्षम थे जिन्होंने उनकी जान ले ली।

Khel Khel Mein Day 13 Collection: 'खेल खेल में' का काम तमाम, 13वें दिन भी जारी रहा अक्षय की फिल्म का संघर्ष
विज्ञापन

पिछले साल हुआ था मैथ्यू पेरी का निधन 

अभिनेता ब्रुक मुलर, जो कथित तौर पर पेरी के ओवरडोज की जांच टीम की सहायता कर रहे हैं, उनके निधन के समय कोनी को देख रहे थे। ऐसा दावा किया जाता है कि वह फ्लेमिंग को लंबे समय से जानती थीं। वहीं, मैथ्यू पेरी की बात करें तो 54 वर्षीय अभिनेता की पिछले साल 28 अक्तूबर को मौत हो गई थी। उनका शव अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर के स्वीमिंग पूल में तैरता हुआ मिला था। अभिनेता की मौत के करीब सात सप्ताह बाद लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि नशीली दवाओं और शराब के दुरुपयोग से उनकी मौत हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें