संजय दत्त, फिरोज ए नाडियाडवाला,टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
फिरोज ए. नाडियाडवाला को एक्शन-कॉमेडी फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। फिल्म निर्माता ने 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी फ्रेंचाइजी का समर्थन किया है। वहीं, अब फिरोज वापस से एक्शन-कॉमेडी शैली को संभालने के लिए तैयार हैं। फिरोज की आगामी कॉमेडी-एक्शन म्यूजिकल का शीर्षक 'मास्टर ब्लास्टर' है। इस फिल्म के लिए मशहूर निर्माता ने दो बेहतरीन एक्शन स्टार्स संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को चुना है।
बड़े पैमाने पर होगी 'मास्टर ब्लास्टर' की शूटिंग
कॉमेडी-एक्शन म्यूजिकल फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' अभी प्री-प्रोडक्शन के चरण में है। मूवी की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर हांगकांग, मकाऊ और मुख्यभूमि चीन में लॉस एंजिल्स और चीन के एक्शन और तकनीकी दल के साथ शूट किया जाएगा। सिनेमा इतिहास में पहली बार फिल्म में कई नए तकनीकी नवाचार पेश किए जाएंगे।