पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इन दिनों भारतीय सितारों के निशाने पर हैं। जहां एक तरफ अब्दुल रज्जाक को ऐश्वर्या राय बच्चन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है, वहीं अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा मुश्किलों पर पड़ गए हैं। दरअसल, फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री मसाबा गुप्ता ने हाल ही में अपने माता-पिता, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और अभिनेत्री नीना गुप्ता के प्रति की गई नस्लवादी टिप्पणी पर हंसने के लिए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा की आलोचना की और कहा कि उनमें कोई शालीनता नहीं है।
विवियन-नीना पर की गई नस्लवादी टिप्पणी पर हंसे रमीज राजा
रमीज राजा एक पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल पर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता के ऊपर किए गए नसलवादी जोक पर खूब हंसे थे। यह दो महीने पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसे में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने रविवार को अपने माता-पिता के ऊपर की गई नस्लवादी टिप्पणी पर हंसने के लिए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज राजा की जमकर आलोचना की। अभिनेत्री ने एक्स पर एक ट्वीट कर रमीज राजा को आज के युग में जीने की सलाह दी।
Nana Patekar: नाना पाटेकर के थप्पड़ वाले वीडियो का सच आया सामने, निर्देशक ने किया खुलासा
मसाबा ने रमीज राजा में बताई शालीनता की कमी
पोस्ट में मसाबा ने सीधे राजा को संबोधित किया और उनके कार्यों में शालीनता की कमी बताई। इतना ही नहीं मसाबा गुप्ता ने उन्हें राष्ट्रीय टीवी पर एक चुटकुले पर हंसते हुए देखकर निराशा व्यक्त की, जिसे दुनिया ने दशकों पहले मनोरंजक बनाना बंद कर दिया था। उन्होंने राजा से भविष्य में जीने की रिक्वेस्ट की और इस बात पर जोर दिया कि वह, उनके पिता और उनकी मां असंवेदनशील टिप्पणियों के बावजूद शानदार ढंग से खड़े हैं।
मसाबा को आया गुस्सा
मसाबा ने लिखा, 'प्रिय रमीज राजा (सर) ग्रेस एक ऐसा गुण है जो बहुत कम लोगों में होता है। मेरे पिता, मां और मेरे पास यह बहुत ज्यादा है। आपके पास बिल्कुल नहीं है। पाकिस्तान में राष्ट्रीय टीवी पर आपको उस बात पर हंसते हुए देखकर दुख हो रहा है, जिस पर लगभग 30 साल पहले दुनिया ने हंसना बंद कर दिया था। भविष्य में कदम रखें। हम तीनों अपना सिर ऊपर करके यहां जी रहे हैं।' यह विवाद एक वीडियो के कारण हुआ, जिसमें एक कॉमेडियन विवियन रिचर्ड्स की स्किन कलर के बारे में अपमानजनक मजाक करता है। कॉमेडियन न केवल रिचर्ड्स का मजाक उड़ाता है, बल्कि नस्लवादी टिप्पणियां भी करता है और उन्हें 'कालिया' बुलाता है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग से खुशी से झूमीं कटरीना कैफ, फिल्म पर अभिनेत्री ने जताया गर्व