फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office: 'बॉर्डर 2' के सामने कैसी रही रानी की 'मर्दानी 3' की शुरुआत? जानिए पहले दिन की कमाई

Fri, 30 Jan 2026 09:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mardaani 3 Collection Day 1: फिल्म 'मर्दानी 3' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए ओपनिंग डे पर इसने कैसा कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
मर्दानी 3 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'बॉर्डर 2' लगी हुई है। फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपये पार हो गई है। इस बीच आज 30 जनवरी को इसके सामने रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने थिएटर्स में दस्तक दी है। लोकप्रिय 'मर्दानी' फ्रेंजाईजी की यह तीसरी फिल्म है। इस बार शिवानी शिवाजी रॉय का जादू दर्शकों पर कितना चला? जानिए पहले दिन की कमाई... 

विज्ञापन

मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब
पहले दिन कैसी रही शुरुआत?
अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर जब रिलीज हुआ, तभी से यह काफी चर्चा में थी। रानी मुखर्जी मजबूत इरादे के साथ गुमशुदा बच्चियों को खोजने के मिशन पर निकलती दिखीं। अब जब फिल्म थिएटर्स में आ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'मर्दानी 3' ने 3.48 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

Mardani 3 Movie Review: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, सधा हुआ अभिनय; हिस्सों में चौंकाती है कहानी

मर्दानी 3 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट के मुकाबले कहां टिकी फिल्म?
बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का दस फीसदी कमा लेती है तो वह औसत प्रदर्शन माना जाता है। 20 फीसदी को अच्छी शुरुआत माना जाता है और इससे अधिक के कलेक्शन को फिल्म के सुपरहिट होने का संकेत समझा जाता है। 'मर्दानी 3' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लागत से तुलना करने पर शुरुआती कलेक्शन कमजोर है। 

रानी मुखर्जी की पिछली पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
पिछली दोनों फिल्मों की तुलना में ओपनिंग डे कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद, प्रजेश कश्यप, जानकी बोड़ीवाला, मिखाइल यवलकर, दिग्विजय श्रीकांत रोहिदास, जिम्पा संगपो भूटिया और इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे सितारे हैं। मल्लिका प्रसाद ने फिल्म में विलेन की भूमिका शानदार तरीके से निभाई है। 'मर्दानी' फ्रेंचाईजी की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसने ओपनिंग डे पर 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद साल 2019 में 'मर्दानी 2' रिलीज हुई और इसने पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

इस साल की फिल्मों का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
'बॉर्डर 2' के सामने रिलीज हुई है रानी की फिल्म
फिल्म 'मर्दानी 3' के समाने बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2' है। यह 1997 में आई 'बॉर्डर' की सीक्वल है और दर्शकों का प्यार बटोर रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों में आज शुक्रवार को रिलीज के आठवें दिन 'बॉर्डर 2' ने 5.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 229.58 करोड़ रुपये हो गया है। 'मर्दानी 3' के ओपनिंग डे कलेक्शन की तुलना जनवरी 2026 में रिलीज फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन से करें तो य दो फिल्मों- राहु केतु और हैप्पी पटेल को पीछे छोड़ चुकी है। जानिए बाकी फिल्मों ने पहले दिन कितना कमाया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें