फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के घरवालों की मदद करने पर भड़के नक्सली, अक्षय और सायना को दी धमकी

Mon, 29 May 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को माओवादियों से धमकी मिली है। नक्सली हमलों में मारे गए जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने एक पर्चा जारी कर कहा है कि वो इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


अक्षय कुमार हमेशा से भारतीय जवानों के हक में बोलते आए हैं। उन्होंने हमलें में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए ऐप 'भारत के वीर' भी बनाया है। इस ऐप को भारत सरकार के साथ मिलकर बनाया गया है जिसको पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


वहीं सायना नेहवाल भी शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आईं थीं। एक्टर विवेक ओबरॉय ने भी उनके परिवारों को 25 फ्लैट देने का वादा किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें