फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से लापता है साउथ की ये मॉडल, नहीं मिला कोई सुराग

Mon, 29 May 2017 01:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई की मॉडल गानम नायर पिछले चार दिनों से लापता हैं। गानम 28 साल की हैं, बताया जा रहा है कि उन्हे आखिरी बार 26 मई को देखा गया था। गानम का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर एक कंपेन चलाया जा रहा है जिसमें लोगो से गानम का पता लगाने के लिए अपील की जा रही। पुलिस भी गानम का पता लगाने के लिए जुट गई है। हालांकि अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


गानम के परिवार वालो ने बताया है कि वो विज्ञापन फिल्में बनाती है, और एक सैलून में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में नौकरी भी करती है। गानम नायर के पिता दिल्ली में रहते हैं, और उसकी मां का देहांत कुछ साल पहले हो चुका है, इसलिए वह चेन्नई में अपने रिश्तेदारों के साथ रहती है। 

घरवाले से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि गानम नायर शुक्रवार को अपने ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन ऑफिस नहीं पहुंची, और तभी से उसका कोई अता-पता नहीं है। उसी समय से उसका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ है। 
विज्ञापन




आपको बता दें कि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया है कि "हमें लगता है कि उसके अपने परिवार के साथ शादी को लेकर कुछ मसले थे, और कुछ स्वास्थ्य संबंधी मसले भी थे।"

गानम के परिजनों ने उनका पता लगाने के लिए अखबारो में विज्ञापन भी छपवाया है। 
  Gaanam Nair, also known as jikki has been missing since 26th May. Friends and relatives are in search, please share and help! pic.twitter.com/l5yeePoM8A — Ashok Selvan (@AshokSelvan) May 29, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें