फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की पत्नी ने किया खुलासा, इस वजह से दिलनवाज शेख से बन गईं मान्यता दत्त

Fri, 10 Aug 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sanjay and manyata
विज्ञापन

संजय दत्त की हालिया रिलीज फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' थी लेकिन वो अपनी फिल्म से ज्यादा अपनी बायोपिक 'संजू' को लेकर चर्चा में रहे। 'संजू' में संजय दत्त की जिंदगी के कई राज का खुलासा हुआ है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि पत्नी मान्यता दत्त उनकी जिंदगी में कितना मायने रखती हैं।

विज्ञापन


जब संजय दत्त का किसी ने साथ नहीं दिया तब भी मान्यता एक साये की तरह उनके साथ खड़ी रहीं। मान्यता ने साल 2008 में संजय दत्त से शादी की। उससे पहले उनका नाम दिलनवाज शेख था लेकिन शादी के बाद नाम बदलकर मान्यता रख लिया। एक इंटरव्यू के दौरान जब मान्यता से पूछा गया कि क्या संजय दत्त ने उन्हें उनके मायके का नाम रखने की इजाजत नहीं दी। जिस पर मान्यता दत्त ने कहा कि यह मेरी निजी राय थी। संजय दत्त को नाराजगी और अपमान का सामना करना पड़ता अगर मैं अपने पिता का दिया नाम इस्तेमाल करती। अगर दूसरी पत्नियां अपना पुराना नाम रखती हैं तो यह उनकी पसंद है। अब ये फैशन है।

बता दें कि संजय दत्त और मान्यता दत्त ने साल 2008 में गोवा में शादी की थी। संजय दत्त, मान्यता से करीब 20 साल बड़े हैं। मान्यता की यह दूसरी शादी थी। संजय दत्त से पहले मान्यता ने मिराज उल रहमान से शादी की थी। मिराज पर आरोप है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को धमकी भरे फोन करता था। इसके चलते मिराज को जेल की सजा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें