पिछले दिनों चित्रांगदा सिंह को दो झटके लगे। उनके द्वारा निर्मित 'सूरमा' को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रेस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं उनके अभिनय वाली 'साहब बीवी गैंगस्टर-3' सुपर फ्लॉप रही।
फिल्म में चित्रांगदा को खास पसंद नहीं किया गया। 41 साल की चित्रांगदा ने ग्लैमरस रोल निभाया था परंतु परदे पर उनकी उम्र झलक रही थी। चित्रांगदा ने अब एक्टिंग को पीछे छोड़ते हुए निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया है। वह 'सूरमा' के बाद बच्चों की एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रही हैं।
फिल्म खुद चित्रांगदा ने लिखी है। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वह दो कहानियां लिख रही हैं और जल्द ही उन पर फिल्मों की घोषणा करेंगी। फिलहाल चित्रांगदा ने यह नहीं बताया कि बच्चों की इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर किसे देंगी और इसमें कौन-कौन अभिनेता होंगे।
बढ़ी दिलजीत से दोस्ती: बॉलीवुड में इन दिनों चित्रांगदा और दिलजीत दोसांज की बढ़ी हुई दोस्ती की चर्चाएं हैं। 'सूरमा' में चित्रांगदा ने दिलजीत को लिया था और इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। इंडस्ट्री में इस दोस्ती के तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि चित्रांगदा द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली अगली फिल्मों में भी दिलजीत मौजूद रहेंगे।