साल 2017 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर जल्द अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली हैं। वह सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार की प्रेमिका संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। इस बीच खबर है कि मानुषी ने फिल्म 'पृथ्वीराज' में अपने गाने की शूटिंग शुरू कर दी है।
उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में मानुषी के लुक को नहीं दिखाया गया है, लेकिन वह तस्वीर में मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि मानुषी सहयोगी कलाकारों के साथ अपने गाने के लिए तैयारी हो रही हैं। इस तस्वीर के साथ मानुषी ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है जिससे पता चलता है कि वह 'पृथ्वीराज' के गाने की शूटिंग के लिए तैयारी हो रही हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मानुषी ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम करने वालीं मानुषी का जन्म हरियाणा के छज्जर में हुआ। बाद में मानुषी का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन से पहले मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक लिया था। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के बाद मानुषी ने फिर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी।