फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख पर केस करेंगे मनोज कुमार

Mon, 01 Apr 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज कुमार, सोमवार या मंगलवार को शाहरुख खान और इरोज कंपनी पर मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। मनोज कुमार की शिकायत है कि शाहरुख खान और फराह खान ने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' को जापान में बिना उनके सीन्स काटे रिलीज कर दी है। इन दृश्यों पर मनोज कुमार को आपत्ति थी।
विज्ञापन


मनोज कुमार का मानना है कि 'ओम शांति ओम' के एक सीन में मनोज कुमार का मजाक उड़ाया गया है। यह फिल्म रिलीज होने के बाद मनोज कुमार इस दृश्य से भड़क गए थे। बाद में फिल्म निर्देशक फराह खान ने फिल्म से यह सीन हटाने के लिए कहा था।

हाल ही में जब जापान में 'ओम शांति ओम' रिलीज की गयी उस वक्त उसमें वह सभी सीन्स मौजूद थे। मनोज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो इस बार शाहरुख खान को नहीं छोड़ेंगे। पिछली बार उन्होंने शाहरुख खान को छोड़ दिया था लेकिन इस बार वो उन्हें माफ करने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन



मनोज कुमार ने फैसला किया है कि 1 अप्रैल को वह शाहरुख खान और इरोज कंपनी जिसने ये फिल्म बनाई है पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।

मनोज कुमार ने पिछली बार जब 'ओम शांति ओम' की रिलीज के बाद शाहरुख खान पर और कंपनी पर केस किया था तब यश चोपड़ा ने शाहरुख खान और फराह खान से यश चोपड़ा की मीटिंग कराकर दोनों के बीच सुलह कराई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें