एक सुपरहिट फिल्म 'मैने प्यार किया' देने के बाद किसी भी फिल्म में सफलता न दोहरा पाने वाली भाग्यश्री का ध्यान अब खुद पर नहीं बल्कि अपने बच्चों पर हैं। अब वह अपने बच्चों की लांचिंग के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर रही हैं।
भाग्यश्री पहले अपने बेटे अभिमन्यु को लांच करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से मिलना-जुलना शुरू कर दिया है। अभिमन्यु 21 साल से अधिक की उम्र का हो गया है।
अभिमन्यु की लांचिंग के बाद भाग्यश्री अपनी बेटी अवंतिका को फिल्मों में मौका देना चाहती हैं। उम्र कम होने के बावजूद अवंतिका की काया अभी से एक नायिका जैसी लगने लगी है।
अवंतिका लंबाई में भाग्यश्री से अधिक दिखने लगी हैं। भाग्यश्री इन दिनों किसी भी फिल्मी आयोजन में अकेले नहीं जाती हैं। कभी उनके साथ बेटा अभिमन्यु होता है तो कभी बेटी अवंतिका।
फिल्मी गलियारें में यह चर्चा चल रही है कि भाग्यश्री बारी-बारी से अपने बेटे और बेटी को लांच करेंगी।