फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज जोशी समुदाय विशेष पर टिप्पणी कर ट्रोलर्स से घिरे, लग रहा नफरत फैलाने का आरोप

Mon, 19 Apr 2021 10:35 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनोज जोशी - फोटो : Insatagram
बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जाने हैं। उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी अपना खूब नाम बनाया है। वहीं, अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समाजिक मुद्दों पर भी लिखते रहते हैं। लेकिन एक ट्वीट पर अभिनेता ट्रोल हो रहे हैं। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कथित तौर पर समुदाय विशेष को टारगेट किया था, जिसे लेकर अब हंगामा हो रहा है। सोशल मीडिया पर मनोज जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन

2 of 6
मनोज जोशी - फोटो : Insatagram
बता दें कि मनोज जोशी को कई बार राजनीतिक मुद्दों पर ट्वीट करते हुए देखा गया है। लेकिन इस बार एक ट्वीट के कारण वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। ट्विटर यूजर उनपर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मनोज जोशी - फोटो : Insatagram
अभिनेता का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। उनका ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब पूरा देश कोविड-19 जैसी महामारी से जूझ रहा है। उनके इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।

4 of 6
मनोज जोशी - फोटो : Insatagram
अभिनेता के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि 'नकली दवाई बनाने के लिए विनय त्रिवेदी जरूर निकल रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने बड़े तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए लिखा कि 'कसम खाओ कि अगर परिवार में कोई कोविड से पीड़ित हो गया तो वो कभी सिप्ला की बनी रेमडेसिविर नहीं लोगे।' बता दें कि सिप्ला दवाई कंपनी के फाउंडर ख्वाजा अब्दुल हमीद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मनोज जोशी - फोटो : Insatagram
वहीं, एक महिला प्रशंसक ने लिखा कि 'मुझे भरोसा नहीं होता, मैं एक ऐक्टर के तौर पर आपको पसंद करती हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'मैं आपके पोस्ट से चकित हूं। आपके अभिनय की बहुत बड़ी फैन थी और सच में आपको एक समझदार इंसान भी समझती थी। क्या आप में अंतरात्मा नहीं है?' एक और यूजर ने अभिनेता की कड़ी आलोचना की। लिखा 'शर्म करो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज जोशी - फोटो : Insatagram
बता दें कि मनोज जोशी बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'सरफरोश', 'चांदनी बार', 'देवदास', 'हंगामा', 'हलचल', 'पेज 3', 'गरम मसाला', 'फिर हेरा फेरी' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें