मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के प्रतिभाली एक्टर्स में शुमार हैं। वर्ष 1998 में आई फिल्म 'सत्या' में उन्होंने भीखू म्हात्रे का रोल इतने शानदार अंदाज में निभाया कि इसके बाद वह रातोंरात स्टार बन गए। मगर, राम गोपाल वर्मा की 'सत्या' से पहले का वक्त मनोज बाजपेयी के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा। हाल ही में खुद उन्होंने इस बारे में बात की। मनोज बाजपेयी का कहना है कि एक अच्छा किरदार ढूंढने में उन्हें काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं।