अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने सत्या, अक्स, अलीगढ़ जैसी शानदार फिल्में बॉलीवुड को दीं। अभिनेता को आखिरी बार शर्मिला टैगोर के साथ 'गुलमोहर' में देखा गया था जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। एक हालिया इंटरव्यू के दौरान मनोज ने माना कि उनका करियर राम गोपाल वर्मा की देन है।