फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान की तारीफ में पढ़े कसीदे तो खुश हुए फैंस, बोले- आप जैसा कोई नहीं

Sun, 21 May 2023 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शाहरुख खान का बहुत सम्मान करते हैं इसलिए क्योंकि उन्होंने शाहरुख को अपना पूरा परिवार और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते देखा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को  23 मई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। इस दौरान अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शाहरुख खान का बहुत सम्मान करते हैं इसलिए क्योंकि उन्होंने शाहरुख को अपना पूरा परिवार और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते देखा है। मनोज के इस रिएक्शन पर उनके फैंस अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

शाहरुख का सम्मान करते हैं मनोज बाजपेयी

विज्ञापन

मनोज आज बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं और इंडस्ट्री में उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में हो या वेब सीरीज दोनों की दर्शकों के बीच हमेशा सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अभिनय के बेताज बादशाह कहे जाने वाले मनोज भी किसी से इंस्पायर हैं और वह उस अभिनेता का बहुत ही सम्मान करते हैं। जी, हां मनोज बॉलीवुड के किंग खान से काफी इंस्पायर है और शाहरुख के जीवन के संघर्षों को देखते हुए वह उनका बहुत ही सम्मान भी करते हैं। 

Suchandra Dasgupta: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, अभिनेत्री सुचंद्रा दासगुप्ता की सड़क हादसे में मौत

 

सब कुछ गंवा कर भी शाहरुख ने नई दुनिया बसाई

विज्ञापन

हाल ही में, एक इंटरव्यू में मनोज ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा, मुझे बहुत खुशी होती है उसको उस मुकाम पर देख कर, जिस तरह की दुनिया उसने खड़ी की अपने लिए। एक ऐसा व्यक्ति जिसका 26 साल की उम्र में पूरा परिवार उजड़ चुका था, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी नई दुनिया खड़ी की। अपना परिवार क्रिएट किया। अपना इतना बड़ा नाम बनाया। इज्जत के साथ खूब शौहरत भी कमाई। अपनी मेहनत के दम पर पर उन्होंने वह सब कुछ हासिल किया, जिसके वह हकदार थे। फैंस को भी मनोज का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वह जमकर अभिनेता की तारीफ कर रहें हैं। एक यूजर ने कहा, एक स्टार दूसरे स्टार की तारीफ कर रहा है, शानदार बात है। दूसरे यूजर ने कहा, दोनों ही दिग्गज अभिनेता हैं। एक और यूजर ने कहा, दोनों एक दूसरे का सम्मान करना जानते हैं।

Wamiqa Gabbi: काम से नाखुश होकर इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं वामिका गिब्बी, फिर इस प्रोजेक्ट ने बदल दी जिंदगी

 

शाहरुख के साथ हमेशा रहा दोस्त जैसा संबंध
मनोज ने आगे कहा, 'मैं इस लिए सम्मान करता हूं क्योंकि मैं उनके आस पास सारे दोस्तों में था, जिसने देखा था उसके साथ यह सब होते हुए। मेरे लिए कभी शाहरुख के लिए कोई कड़वाहट नहीं हो सकती।' मनोज ने यह भी बताया कि अपने शुरुआती दिनों में, शाहरुख खान और वह अक्सर मिलते थे और उन्होंने कुछ समय साथ में काम भी किया था। हालांकि, उन्हें अब बार-बार मिलने का समय नहीं मिलता क्योंकि दोनों ने अपने लिए अलग दुनिया बना ली थी।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें