नया महीना और नया सप्ताह दोनों शुरू हुए हैं। आज सोमवार 01 सितंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी खूब गहमागहमी रही है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन से पहले उनकी आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा आज सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर रहे। और क्या-क्या हुआ खास? पढ़िए
शाहरुख-रानी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsrk
शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी के साथ वीडियो शेयर कर चौंकाया
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने रानी को नेशनल अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि दोनों की अधूरी ख्वाहिश अब जाकर पूरी हुई है। इसी के साथ उन्होंने आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के गाने की भी झलक दिखाई। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ है। पोस्ट पर नेटिजन्स के कमेंट्स का सैलाब आ गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Shahrukh-Rani: रानी मुखर्जी के साथ वीडियो शेयर कर शाहरुख ने चौंकाया, लिखा- अधूरी ख्वाहिश पूरी हुई; फैंस खुश
मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘सत्या’ के बाद फिर साथ आ रहे मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा
फिल्म 'सत्या' के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इस बार दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों के लिए लेकर आने की तैयारी में हैं। लगभग तीन दशक के बाद मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा की जोड़ी एक बार फिर एक साथ आ रही है। आगामी फिल्म का नाम ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ है। इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी जुड़ गई हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Manoj Bajpayee: ‘सत्या’ के बाद फिर साथ आ रहे मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा, हॉरर-कॉमेडी का लगाएंगे तड़का
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
बुरी तरह ट्रोल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की हालिया रिलीज फिल्म 'परम सुंदरी' के सेट से एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेता हाथी को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सिद्धार्थ बुरी तरह से ट्रोल हो गए। वीडियो में अभिनेता एक हाथी को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ सेट पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए, लेकिन पानी पिलाने का उनका अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल नागवार गुजरा। मामला इस कदर बढ़ा कि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें:
Sidharth Malhotra: हाथी को पानी पिलाकर बुरी तरह ट्रोल हुए सिद्धार्थ, 'परम सुंदरी' के सेट से BTS हुआ वायरल
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पवन कल्याण की आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज
साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पोस्टर जारी किया गया है। यह पोस्टर उनके जन्मदिन से एक दिन पहले जारी किया गया है। इसमें बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में वह नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘स्टाइल के उस्ताद, बॉक्स ऑफिस के पावन स्टार पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ फैंस के लिए एक खुशी का मौका बनेगी।’ बता दें कि पवन कल्याण कल 02 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण के बर्थ डे से पहले मेकर्स ने दिया तोहफा, ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पोस्टर जारी किया
वरुण धवन और सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
सोनू निगम के साथ वरुण ने किया ‘बिजुरिया’ गाने पर जोरदार डांस
वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब वरुण धवन ने लीजेंड्री सिंगर सोनू निगम के साथ उनके गाने ‘बिजुरिया’ पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। ‘बिजुरिया’ गीत वरुण की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का हिस्सा भी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Varun Dhawan: सोनू निगम के साथ वरुण ने किया ‘बिजुरिया’ गाने पर जोरदार डांस, बताया अपने बचपन का पसंदीदा गीत