सवाल- आपने शॉर्ट फिल्मों की ओर भी रुख किया है। आउच, कृति और तांडव इनके उदाहरण हैं। क्या इस साल और नई शॉर्ट फिल्में हमें देखने को मिलेंगी?
जवाब- जीहां मैं हर तरह के किरदार करना चाहता हूं। फिलहाल अगली फिल्म भोसले होगी। गली गुलियां के प्रमोशन के बाद में इस फिल्म पर काम करूंगा। फिल्म झारखंड में शूट होनी है। इसके अलावा अपूर्व असरानी की फिल्म पर काम चल रहा है। मौका मिला तो थियेटर भी करूंगा। अमेजन की वेब सीरिज भी कर रहा हूं। मनोज बाजपेयी ने बताया कि, लव स्टोरी पर बनने वाली फिल्म में भी जरूर काम करना चाहते हैं अगर वह कुछ हटकर होती हैं।
इस मौके पर मनोज वाजपेयी ने अपनी फिल्म गैंग्स अॉफ वासेपुर का फेमस डायलॉग भी अपने फैंस को सुनाया। मनोज वाजपेयी की फिल्म गली गुलियां 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के लिए मनोज वाजपेयी को अभी हाल ही में हुए मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया थाl
यहां देखें मनोज वाजपेयी के साथ अमर उजाला का इंटरव्यू