मनोज वाजपेयी को एक एक्टर के तौर पर इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्हें इस फिल्म के कंटेंट ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया है। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। फिल्म का निर्देशन दीपेश जैन ने किया है। फिल्म में शहाना गोस्वामी और नवोदित बाल कलाकार ओम सिंह भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर मनोज वाजपेयी ने कहा- उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट मेल पर मिली थी। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही उन्होंने इस फिल्म को हां कह दिया। मनोज वाजपेयी ने बताया- तब में डायरेक्टर से मिला भी नहीं था। फिल्म की स्क्रिप्ट ने मुझे इतना प्रभावित किया कि मैं इसे न नहीं कह पाया। मैंने उन्हें मिलने के लिए मैसेज भेजा।
मनोज वाजपेयी ने आगे बताया- मैं डायरेक्टर से मिलना चाहता था उनके काम को देखना चाहता था। मैंने उनसे मुलाकात की और अपने किरदार के बारे में जाना।
बता दें मनोज इस फिल्म में एक क्रूर पिता के रोल में नजर आएंगे। बात करें ट्रेलर में मनोज और नीरज के सीन और डायलॉग्स इतने प्रभावशाली लग रहे हैं कि यह एक दमदार फिल्म साबित होते है। फिल्म की कहानी पुरानी दिल्ली के आसपास के इलाकों पर ही आधारित है।
इस फिल्म में मनोज वाजपेयी का किरदार देखकर लग रहा है कि वह किसी रहस्यमई दुनिया में जी रहे हैं और एक ऐसे बच्चे की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उसका पिता बहुत मारता है। रणवीर शौरी उनके दोस्त के किरदार में नजर आ रहे हैं और वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त किसी बच्चे के चक्कर में किसी से दुश्मनी कर ले।
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए कुछ दिनों पहले ही मेलबर्न में आयोजित हुए भारतीय फिल्म महोत्सव में मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म दुनियाभर में 7 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। वहीं मनोज वाजपेयी ने इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च इवेंट में कहा था कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्हें इस फिल्म के कंटेंट ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया है। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। फिल्म का निर्देशन दीपेश जैन ने किया है। फिल्म में शहाना गोस्वामी और नवोदित बाल कलाकार ओम सिंह भी मुख्य भूमिका में है।
यहां देखें लाइव वीडियो