मनोज बाजपेयी-नसीरुद्दीन शाह-सुभाष घई
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में खुद को मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया। नसीरुद्दीन ने साफ किया कि उनके लिए इन अवॉर्ड्स का कोई महत्व नहीं है, और उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड को अपने वॉशरूम के हैंडल पर लटकाया हुआ है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पिछले कई दशकों से भारतीय इंडस्ट्री के लिए सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध अवॉर्ड रहा है। ऐसे में इस पर दिए गए नसीरुद्दीन के बयान से फैंस तो खासा नाराज है हीं, साथ ही मनोरंजन जगत से जुड़ी दो नामचीन हस्तियों ने भी एक्टर की जमकर क्लास लगाई है।
मनोज बाजपेयी ने कही यह बात
नसीरुद्दीन शाह के जरिए फिल्मफेयर अवॉर्ड की धज्जियां उड़ाए जाने से बॉलीवुड की दो नामचीन हस्तियां मनोज बाजपेयी और सुभाष घई खासा नराज हैं। 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'फिल्मफेयर मेरे लिए हमेशा एक सपने जैसा रहा है। मैं फिल्मफेयर देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मुझे इसे देखने में मजा आता था। लोगों को पहचान मिल रही है, यह एक अद्भुत काम है। फिल्मफेयर गर्व और उपलब्धि के सबसे बड़े क्षणों में से एक है। यह सबसे मूल्यवान हिस्सा है।'