फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी हुई सफल, खतरे से बाहर मनीषा कोईराला

Wed, 12 Dec 2012 09:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला की सफल सर्जरी हो गई है। फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मनीषा पिछले कुछ समय से ओवेरियन कैंसर से जुझ रही थीं। यह सर्जरी सोमवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में हुई थी। इस सर्जरी के बाद अब मनीषा पहले से काफी बेहतर हैं। इस खबर को मनीषा के मैनेजर सुब्रोतो घोष ने मीडिया को बताया।
विज्ञापन


मनीषा की फैमिली उनकी मां, पिता और भाई उनसे साथ हैं। सुब्रोतो घोष ने बताया कि मनीषा सोमवार को करीब 9 बजे सर्जरी के लिए गयी थीं। मुझे उनके परिवार वालों की तरफ से मैसेज आया कि वो अब ठीक हैं और उनकी सर्जरी सफलता पूर्वक हो गयी है। उन्होंने आगे बताया मनीषा की मां, पिता और उनका भाई उनके साथ है। उनका एक करीबी दोस्त भी इस वक्त उनके साथ है।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही 28 नवंबर को मनीषा को बेहोशी की अवस्था में मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जसलोक अस्पताल में मनीषा के की टेस्ट किये गये और बाद में ये खबर आई कि उन्हें ओवेरियन कैंसर है। हालांकि इस खबर पर मनीषा के किसी भी रिश्तेदार या अस्तपताल के किसी डॉक्टर ने उनकी बीमारी के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन फिर भी कुछ करीबी दोस्तों के द्वारा ये खबर मिल गयी थी कि मनीषा को ओवेरियन कैंसर है। इस खबर से मनीषा के चाहने वालों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें