फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा की हालत सुधरी, जुलाई तक आएंगी भारत

Mon, 11 Mar 2013 03:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला जुलाई तक भारत वापस आ सकती हैं। यह जानकारी उनके प्रबंधक ने दी। उनके प्रबंधक सुब्रतो घोष ने कहा कि मनीषा की सेहत में सुधार हो रहा है। वह अब ठीक हैं। उनके जुलाई तक भारत वापस आने की सम्भावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन चीजें ठीक रहती हैं तो वह जुलाई तक वापस आ सकती हैं। सब कुछ उनके सेहत पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनीषा की हेल्थ प्रोग्रेस से खुश हैं।

मनीषा का पिछले दिसंबर से न्यूयार्क के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल वहां उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। 'सौदागर' फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली मनीषा ने '1942 : ए लव स्टोरी', 'बॉम्बे', 'दिल से' और 'लज्जा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत रिटर्न्स' के जरिए बड़े पर्दे पर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें