न्यूयॉर्क से ओवेरियन कैंसर का सफल इलाज कराने के बाद मुंबई वापस लौटी मनीषा कोइराला अब एक बार फिर बीमारी की चपेट में आ गई हैं।
मनीषा को पीलिया हो गया है। फिलहाल वो नेपाल में अपने परिवार के साथ हैं और वहीं उनका इलाज भी चल रहा है।
इस बीच मनीषा ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर ये भी लिखा है कि उन्हें 20 नवंबर को एक बार फिर न्यूयॉर्क जाना है ताकि वह फिर से कैंसर संबंधी इलाज की जांच करवा सकें।
साथ ही इस साइट पर मनीषा ने ये भी लिखा कि जब वह दुखी होती हैं तो वह फैंटम ऑफ दी ओपेरा को सुनती हैं. वह कहती हैं कि ऐसा करने से उन्हें लगता है कि वह अकेली नहीं हैं बल्कि बहुत सारे लोगों के बीच हैं।